वस्त्र हमारी मूलभूत आवश्यकता, जिसके दान से हमारे अंदर दया, सहानुभूति एवं परोपकार की भावना होती है विकसित- डॉ अरविन्द
भारतीय संस्कृति में वस्त्रदान अत्यंत पुण्य एवं श्रेष्ठ कार्य जो मानवता, करुणा एवं सह-अस्तित्व का प्रतीक- डॉ चौरसिया दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बी.एड. (नियमित) की एनएसएस इकाई द्वारा आज जरुरतमंदों के लिए वस्त्र-वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार मिलन ने कहा कि…
