Headlines

दिल्ली के विवेक विहार के बिल्डिंग में‌ लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत

Spread the love

नितिन गुप्ता /प्रणव
The Biharijanseva : नई दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के विवेक विहार इलाके का है, जहां एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे तक दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी समय लग गया। आग तेजी से फैलने के कारण लोग बिल्डिंग के अंदर ही फंस गए।बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है‌ दिल्ली पुलिस तथा फोरेंसिक विभाग ने बताया कि इन शवों की ‌ पुष्टि डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही इलाके मेंअफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। तथा कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपर की ओर भागना शुरू किया लेकिन ऊपर सीडीओ से निकलने के लिए दरवाजे पर ताले लगे थे जिसके कारण वह लोग बाहर नहीं निकाल पाए और आग की चपेट में आकर वे लोग आग में झुलस गए कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कई लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी‌ तथा अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी ज़ीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ‌ तथा ‌ एसी में विस्फोट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस‌ तथा फोरेंसिक ‌ डिपार्मेंट मामले की जांच कर रही है। कि आग कैसे लगी ‌ तथा इस मौके पर पहुंचे उसे इलाके के विधायक संजय गोयल ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top