कुंआरी पुलिस गुप्त सूचना के 120 किलोग्राम गांजा के साथ किया 04 तस्कर को गिरफ्तार

Spread the love

कुर्साकांटा

कुंआरी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अद्योहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,अररिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, कुंआरी एवं डी०आई०यू० टीम अररिया के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विनोद ततमा पे०-छत्तरलाल ततमा, सा०-डाढ़ापीपर, थाना-कुआड़ी के घर से छापेमारी कर उजला रंग के 06 (छः) बोरा में 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया एवं उक्त घर से

01. संतोष मंडल 02. विनोद मंडल 03. मंहगु मंडल एवं 04. मिथिलेश कुमार राय उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मंडल से के निशानदेही मक्का खेत से 03 बोरा में 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल गांजा 120 किलोग्राम बरामद किया गया।
उक्त घटना के संबंध में कुंआरी थाना कांड सं0-18/24, दिनाक-14.05.2024, धारा-8/20 (B) (ii) (C) / 22 (C) एन०डी०पी०एस० एक्ट- 1985 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top