Headlines

हम सब एक हैं एक ही रहेंगे – कुमार गौरव

Spread the love

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहेड़ी स्थित एनडीए कार्यालय के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया पूरे परिसर भारत माता की जय वंदेमातरम् से गूंज उठा और पूरे हर्षोल्लास का माहौल देखा गया वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कुमार गौरव ने झंडोत्तोलन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी इकट्ठे हुए हैं, आज का दिन खुशी का दिन है 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हूआ देश के महान नेताओं ने हमें आजादी दिलाई और एक मजबूत संविधान दिया हमारे देश को एकता के लिए जाना जाता है हम सभी देशवासी एक हैं और हमेशा एक रहेंगे ताकि हम पर अगर कोई संकट आए तो उसका सामना हम सब मिलकर और डटकर करेंगे महात्मा गांधी जी ने कहा था कि किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के दिलों और आत्मा में निवास करती है हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है आज के युवाओं से मैं अपील करता हूं कि वह खूब पढ़े खूब बढ़े और अपने देश का नाम रोशन करें वहीं इस मौके पर प्रदीप चौधरी, रामशंकर सिंह, अशोक सिंह, हरिप्रसाद मंडल, जगदीश लाल देव, प्रभास लाल देव, राहुल प्रसाद, रंजीत देव, सुजीत गौरव, गोपाल लाल देव, चंद्रप्रभा देवी, सुधांशु सुमन, मरनी देवी, विवेका लाल देव, संजय यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top