Headlines

मिल्लत महाविद्यालय के एन.एस.एस. इकाई द्वारा रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मिल्लत कॉलेज दरभंगा के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कीर्ति चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत, सविधान, राष्ट्रीय एकता, एवं देशभक्ति जैसे विषयो पर आकर्षक रंगोली प्रस्तुत किया तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सविधान का महत्व ,लोकतंत्र, नागरिक कर्तव्य एवं राज्य निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयो पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. मो. शाहनवाज आलम, डॉ. ए. जिलानी एवं डॉ. विजय शंकर पंडित उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रथम स्थान नूरुल कमर, द्वितीय स्थान मो आकिब एवं तृतीय स्थान सल्तनत अंजुम ने प्रात किया ।
रंगोली कार्यक्रम में प्रथम स्थान मुस्कान खातून, द्वितीय स्थान दुरैया नायाब तृतीय स्थान सना प्रवीन ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ जमशेद आलम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top