Headlines

महर्षि अरविंद ने किया था वंदे मातरम् का प्रथम सार्वजनिक उदघोष : अरुण चौधरी

Spread the love

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्री अरविंद महाविद्यालय में नैतिकायन, एनएसएस और आक्राया द्वारा संयुक्त रूप से एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली भाजपा अध्यक्ष) ने संविधान दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नागरिक जब अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हैं तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।

विशिष्ट अतिथि प्रो. अभिषेक टंडन ने कहा कि वंदे मातरम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की भावना और आज के भारत की आकांक्षाओं को एक सूत्र में पिरोता है।

प्राचार्य प्रो. चौधरी ने अपने संबोधन में वंदे मातरम की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि अरविंद द्वारा इसका प्रथम सार्वजनिक उदघोष राष्ट्रजागरण का महत्वपूर्ण क्षण था।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. महेश कौशिक ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top