
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वरीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है.भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.उनके निधन से काफी आघात पहुंचा है और एक युग का अंत हुआ है ।श्री केशरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ आत्मीय संबंध की याद करते हुई रुंधे गले बताया कि उनके निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है. वे उच्च व्यक्तिव के इंसान थे जिसकी बिहार की राजनीति में भरपाई संभव ही नही है.उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद उनके साथ कामकाज करने का अवसर मिला एवं उनकी कार्यशैली एवं सूझबूझ से जबरदस्त प्रभावित हुए।उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मनोज झा,नमो ऐप्प के प्रदेश सह संयोजक अंशु कन्नौजिया, रजत सिंह,सुनील चौरसिया, बिपिन मेहता,राजेंद्र झा,जितेंद्र साह,अरविंद साह,प्रेम केशरी,आलोक सिंह,बलराम केशरी,अमित निराला,लक्ष्मी रंजन,शिवानी सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया ।
प्रतिनिधि : दीपशिखा