Headlines

23वां संतमत सत्संग शुरू, एक लाख श्रद्धालु जुटेंगे

Spread the love

प्रातः संकलन ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) सुखासन पंचायत के शिशवापट्टी गांव में गुरुवार से दो दिवसीय संतमत सत्संग का 23वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। यह अधिवेशन शुक्रवार शाम तक चलेगा। सत्संग में मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में महर्षि प्रमोद बाबा जी महाराज पहुंचे हैं। वे महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से आए हैं। उनके साथ वरिष्ठ साधु, महात्मा और विद्वान भी पहुंचे हैं।
बुधवार को संतों ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। सत्संग समिति ने जरूरी निर्देश दिए। समिति के एक सदस्य ने बताया कि दो दिन चलने वाले इस सत्संग में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह स्वच्छ पेयजल, पंडाल और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सहित अन्य जरूरी विषयों पर भी ध्यान दिया गया है।
सत्संग स्थल पर विशाल और भव्य पंडाल बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पेयजल, रौशनी और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्थल पर आकर्षक तोरणद्वार भी बनाया गया है। गांव के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
दो दिवसीय सत्संग में भजन, कीर्तन, स्तुति, ग्रंथपाठ और प्रवचन होंगे। प्रवचन सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। दोपहर 2 बजे से देर शाम तक चलेंगे। स्वामी प्रमोद बाबा सत्संग में भजन और प्रवचन करेंगे। आयोजक ने बताया कि मन की शांति के लिए सत्संग जरूरी है। सत्संग में बैठने से पाप कटते हैं। इसी उद्देश्य से गांव में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया।
स्वागत अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और प्रमुख सरिता कुमारी हैं। सुखासन पंचायत की मुखिया सीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनंदन मेहता, सचिव विमल यादव, प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद यादव, मंच संचालक अरविंद राम, अमरेंद्र यादव, विनोद पासवान, दयानंद मेहता, नवल किशोर यादव, बलराम यादव, रामू यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top