मुख्य संवाददाता
नोएडा,वीरवार,24 अप्रैल आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान साहिबाबाद के संयोजन में ब्रह्मा सरस्वती देवी आदि शक्ति मठ्ठ, एस सी 4,सैक्टर 37- नोएडा ,में परम पूज्य मां ब्रह्म सरस्वती देवी का जन्मोत्सव शनिवार,26 अप्रैल 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में मां दर्शन, पुष्पाभिषेक,विश्व एवं जन कल्याण हेतु 11 कुण्डीय महायज्ञ डा. जयेन्द्र आचार्य (कुलपति आर्ष गुरुकुल नोएडा) के ब्रह्मत्व में प्रातः 7 बजे से किया जायेगा एवं सायं 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न होगा।
गुरु मां ब्रह्म सरस्वती देवी ने हमें बताया क़ि आजकल कलयुग के इस कठिन समय में धर्म कमजोर होता जा रहा है और लोग अधर्म की ओर जा रहे हैं असामंजस्यता में लोग एक दूसरे के विरुद्ध हो रहे हैं,जिससे समाज में अव्यवस्था बढ़ रही है।प्राकृतिक आपदाएं जैसे बेमौसम बरसात, आंधी तूफान,जल संकट जैसी स्थिति हो रही है।जलवायु परिवर्तन में भी बड़े बदलाव हो रहे हैं।जिससे संपूर्ण विश्व में जल और खाद्य संकट पैदा हो रहे हैं।लोग वेदों-ग्रंथों को भूल गए हैं,जीवन शैली और अस्वस्थता की ओर जा रही है।कलयुग के इस दुष्प्रभाव को कम करने के लिए धर्म,नैतिकता, ईमानदारी एवं सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीना चाहिए।वेद मार्ग पर चलने से ही मानव कल्याण संभव है।मंत्रों का जाप एवं विश्व शांति के लिए इस प्रकार के यज्ञ करने से कलयुग के दुष्परिणामों को कम किया जा सकता है।मोह-माया, छल-कपट एवं ईर्ष्या की भावना का त्याग करके परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का वातावरण बनाना चाहिए।
डा जयेन्द्र आचार्य ने कहा क़ि यज्ञ देव पूजा, संगतिकरण व दान देने का संदेश देता है।इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से वातावरण की शुद्धि होती है,जिसके लिए वेदों में दैनिक यज्ञ करने पर बल दिया गया है।
कार्यक्रम संयोजक आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान के यशस्वी मंत्री सुरेश आर्य ने प्रेस क़ो जानकारी देते हुए बताया कि योगी प्रवीण आर्य द्वारा ईश्वर भक्ति के गीतों का सुन्दर प्रस्तुति करण होगा।महायज्ञ के ब्रह्मा डा जयेन्द्र आचार्य द्वारा यज्ञ के उपरांत श्रोताओं क़ो ईश महिमा,पंच महायज्ञ से पर्यावरण शुद्धि विषय पर सम्बोधित करेंगे।
पवित्र कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था संदीप , भारत भूषण मलिक (हैप्पी भाई) व विजय कपूर के द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद चौधरी,के के यादव,डा प्रमोद सक्सेना, खेमचंद शास्त्री,मास्टर विजेंद्र आर्य, देवेंद्र आर्य,रामपाल चौहान,सतबीर चौधरी एवं यज्ञवीर चौहान आदि मौजूद रहेंगे