डिप्टी सीएम से मिले अररिया के एकलौते भाजपा सांसद, 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की जीत का खाका तैयार
पटना /डा. रूद्र किंकर वर्मा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और सीमांचल के इकलौते भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह की हालिया मुलाकात ने अररिया की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है। यह सिर्फ़ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि विकास कार्यों की समीक्षा और 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की रणनीति को धार देने वाली अहम बैठक मानी जा रही है।
अररिया NDA का बनेगा अभेद्य दुर्ग
मुलाक़ात के दौरान डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि
“अररिया ज़िले की जनता के भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे। विकास की गति और संगठन की शक्ति के दम पर NDA 2025 में ज़िले की हर सीट पर जीत दर्ज करेगा।”
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ज़िले में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को ज़मीन पर उतारने को लेकर रोडमैप साझा किया।
स्थानीय नेतृत्व के साथ हुआ मंथन
इस विशेष बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अजय झा और जिला भाजपा सदस्य दिलीप पटेल की भी अहम उपस्थिति रही। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
राजनीतिक संकेत और संदेश
इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने हैं।
- सीमांचल की सीटों पर विशेष फोकस
- भाजपा के इकलौते सांसद प्रदीप सिंह की भूमिका मजबूत होती दिख रही है
- डिप्टी सीएम का भरोसा – 2025 में अररिया से NDA का क्लीन स्वीप
यह भेंट स्पष्ट संकेत है कि भाजपा और NDA सीमांचल में अब सिर्फ़ मुकाबले में नहीं, बल्कि निर्णायक बढ़त की तैयारी में है। आने वाले दिनों में ज़मीनी स्तर पर इसका असर साफ़ दिखेगा।