Headlines

चित्रगुप्त अवतरण दिवस पर कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को मिला सम्मानअखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पटना में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

Spread the love

पटना, दीपशिखा। चित्रगुप्त अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राजधानी पटना में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कायस्थ समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिन्हा ने की। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री श्री अखिलेश्वर कुमार सिन्हा एवं श्री सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार रतन, उपाध्यक्ष श्री अमिताभ कृष्ण, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ऋचा वर्मा, श्री कृष्ण बिहारी, श्री विशाल कुमार वर्मा, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आजाद शक्ति सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

समारोह में कायस्थ समाज के सबसे बुजुर्ग और सबके अभिभावक स्वरूप माने जाने वाले चाचाजी को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके सामाजिक योगदान और मार्गदर्शन को भावपूर्ण रूप से स्मरण किया गया।

इसके अलावा, एनएसयूआई से कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं सौम्या श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सौम्या के पिता भी महासभा के एक सम्मानित पद पर हैं और उनका भी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर अररिया जिले की फारबिसगंज निवासी एवं वर्तमान में पटना में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही एक युवा महिला प्रतिभा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, मेहनत और जज्बे की सभी पदाधिकारियों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनाना था। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और एकजुटता का संदेश देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top