WJAI पटना जिला की कार्यकारणी बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जिला अध्यक्ष ने पटना कमिटी में बेव पत्रकारों को जोड़ने का दिया निर्देश

पटना जिला कमिटी के गठन के बाद रविवार 30 जून को पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डब्ल्यूजेएआई पटना इकाई के अध्यक्ष उज्जवल सिन्हा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मीटिंग शुरू की। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने जिला कमिटी के सभी सदस्यों को पटना जिला के विस्तार की जिम्मेदारी दी।
Table of Contents
जिला अध्यक्ष ने बताया कि पटना जिला में ऐसे लोगों की जरूरत है जो संस्था के साथ समन्वय बना कर संस्था को आगे ले जाने में सहयोग करें। पटना और आसपास के वेब पत्रकारों को जोड़ने में काम सभी सदस्य तेजी से शुरू कर दें। अगर किसी सदस्य को डब्ल्यूजेएआई के बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो आप कार्यलय सचिव का नंबर उनके साथ साझा कर सकते हैं। उन्होंने एक बात पर जोर देते हुए कहा कि कोई ऐसे छवि वाले लोगों को इस संस्था ना जोड़ें, जिससे संस्था का नाम खराब हो।
-
Noon Roti :मैथिली वेब सीरीज नुन रोटी के अभिनेता आदर्श भारद्वाज फिल्मी पर्दे पर दे रहे अपने मिथिलांचल को एक अलग पहचान | 2024
-
राजद प्रत्याशी शाहनवाज (Shahnawaz) ने जनादेश का सम्मान करते हुए अररिया लोकसभा क्षेत्र के जनमानस कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार
-
राजनीति और शुचिता विषय पर द्वितीय ‘श्री ओम प्रकाश कोहली जी स्मृति व्याख्यान’नई दिल्ली, 11 अगस्त। दिल्ली विश्वविद्यालय नार्थ कैम्पस सर शंकर लाल सभागार में गुजरात के पूर्व राज्यपाल व प्रख्यात साहित्यकार स्व श्रध्देय ओम प्रकाश कोहली जी की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन किया गया।प्रख्यात शिक्षाविद व चिंतक प्रो राजकुमार भाटिया जी ने स्व. श्री ओम प्रकाश कोहली जी का स्मृति परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कोहली सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उनपर एक पुस्तक की आवश्यकता को महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही कोहली जी के जीवन पर पुस्तक आएगी। उन्होंने कहा कि कोहली जी अति सज्जन व्यक्ति थे। वह बीजेपी के नहीं थे लेकिन उनको दिल्ली का अध्यक्ष बनाया गया। उस समय तीन संगठन का कार्य देखते थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी सज्जनता के कारण आपातकाल में जेल भेज दिया गया। प्रख्यात शिक्षाविद अतुल भाई कोठारी ने स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि न केवल एन डी टी एफ का नेतृत्व उन्होंने किया अपितु अनेक संगठनों में अपने कार्य, शुचिता एवं व्यक्तित्व की छाप छोड़ी जो शिक्षा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में कार्यकताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। आज के व्याख्यान का विषय ‘राजनीति और शुचिता’ उनके व्यवहार से मेल खाता है। राज्यपाल रहते हुए वह राज्यपाल भवन में रहने वाले कर्मचारियों के बच्चे को पढ़ाते थे। कोहली जी ने अनेक दायित्व निभाए किंतु उनका मूल स्वभाव कभी नहीं बदला।कोहली जी की तुलना गांधी व दीनदयाल उपाध्याय जी से करते हुए कोहली जी की उन्हीं की भांति सादगी पसंद और जीवन में शुचिता के प्रति आग्रही बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज जीवन मे शुचिता की सबसे अधिक जरूरत है। पंच परिवर्तन भी इसी प्रकार शुचिता का ही विषय है।प्रख्यात शिक्षाविद व डूटा के पूर्व अध्यक्ष एन के कक्कड़ जी ने कहा कि कोहली जी से मेरा अंतिम समय तक सम्पर्क रहा और सीखने को बहुत कुछ मिला। हमेशा उनका सहारा मेरे साथ रहा। कक्कड़ जी ने आपातकाल की व्यथा को भी याद दिया और बताया की कोहली जी ने उस समय कैसे कार्यकर्ताओं को सजग किया।प्रख्यात शिक्षाविद व दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के डॉ वी एस नेगी जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कोहली जी को याद किया और कहा कि कोहली जी के जाने के बाद प्रो ए के भागी जी ने डूटा में एन डी टी एफ की जीत का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि गुजरात मे राज्यपाल रहते हुए थाली में उतना ही भोजन ले जितना खा सके और उतना ही पानी ले जितना पी सके कैम्पेन बहुत सराहा गया। उन्होंने आगामी 4 सितंबर को होने वाले शिक्षक संघ चुनाव में एन डी टी एफ के उम्मीदवारों के लिए स्नेही सभा का आशीर्वाद लिया।
सदस्यों को बढ़ाने के अलावा पटना जिला अध्यक्ष ने कुछ-कुछ कार्यक्रम करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पटना जिला के तरफ से आने वाले समय में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए भी विचार किया जा रहा है। सभी सदस्यों से इसके लिए राय भी मांगी गई है। जिसके बाद एक और मीटिंग में तय किया जाएगा कि किस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। यह बैठक पटना जिला के संयुक्त सचिव कादिर खान के आवास पर संपन्न हुई।

इस दौरान पटना जिला के अध्यक्ष उज्जवल सिन्हा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव कादिर खान, कोषाध्यक्ष दीपशिखा मौजूद रही। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यलय सचिव अकबर ईमाम के देखरेख में यह बैठक संपन्न हुआ। उन्होंने पटना जिला के सदस्यों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस नए कमिटी को अपनी शुभकामनाएं भी दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कमिटी की कोषाध्यक्ष दीपशिखा ने की।
