Category: Daily News
Daily News Updates
श्री चित्रगुप्त अवतरण दिवस: 12 अप्रैल 2025 को चैत्र पूर्णिमा पर मनेगा
पटना, 10 अप्रैल, 2025: इस वर्ष, समस्त कायस्थ समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण और पावन अवसर आ रहा है। श्री चित्रगुप्त भगवान का अवतरण दिवस, जो चैत्र पूर्णिमा के शुभ दिन मनाया जाता है, इस वर्ष शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिन भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य का…
रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना पर होगा संवाद,पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे मुख्य अतिथि
बी एन एम यू के दर्शनशास्त्र विभाग में 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में होगा आयोजन मधेपुरा। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालूनगर मधेपुरा के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा 16 अप्रैल, 2025 को अपराह्न 1:00 बजे से “रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना” विषय पर एक विचारपरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह…
घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और लूटपाट की ।
प्रातः संकलन ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) थाना क्षेत्र के जोतमनोहर वार्ड नंबर 14 निवासी मो. शरीफ ने ग्वालपाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात गांव के ही मो. कुर्बान, मो. सुल्तान, मो. हकीम और तीन अन्य लोग घर में घुस आए। सभी हथियार से लैस थे। गाली-गलौज की। मारपीट शुरू कर दी।…
चिकन पॉक्स के बढ़ते मामलों पर गांव में लगा शिविर
प्रातः संकलन ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) पीरनगर पंचायत के ललिया गांव वार्ड नंबर चार में गुरुवार को चिकन पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 200 से अधिक ग्रामीणों की जांच की गई।…
वज्रपात बना कहर, सोए अवस्था में अधेड़ की मौतभरगामा के मौजहा गांव में सुबह-सुबह हुई दर्दनाक घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
डॉ.रूद्र किंकर वर्मा,भरगामा। भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के मौजहा गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग सुबह 4 बजे की है, जब वे अपने घर में सोए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और…
सिकटी से महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार ई. मनोज झा की आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन
गांव-गांव घूमकर जनता से मिल रहे हैं ई.झा, सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में भी दर्ज करा रहे सक्रिय भागीदारी सिकटी। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सिकटी सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे समाजसेवी ई. मनोज कुमार झा ने अपने जनसंपर्क अभियान को ‘आशीर्वाद…
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी जिलाधिकारी पहुंचे चोरौत प्रखंड के यदुपट्टी पंचायत
सीतामढ़ी – जिलाधिकारी रिची पांडेय चोरौत प्रखंड के अन्तर्गत यदुपट्टी पंचायत में आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के बाद वह चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की अस्पताल प्रभारी…
11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में जन सुराज की रैली, बिहार में परिवर्तन की लहर का होगा आगाज: डा. फरहत आरा
प्रशांत किशोर की महा मुहिम को मिलेगी बड़ी जनसमर्थन, अररिया से ऐतिहासिक भागीदारी का दावा अररिया । बिहार में राजनीतिक बदलाव की लहर तेज करने के लिए जन सुराज पार्टी आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी बिहार बदलाव रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली बिहार में…
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव ने हसनपुर में श्रद्धांजलि सभा में लिया हिस्सा, स्थानीय नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
युवा नेता रंजीत यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने सुरेन्द्र यादव, बीरेंद्र यादव और उपेन्द्र यादव के पिताजी को दी श्रद्धांजलि, विकास पर जोर पलासी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह युवा नेता रंजीत यादव ने हसनपुर में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया, जो सुरेन्द्र यादव, बीरेंद्र यादव और उपेन्द्र यादव के पिताजी के सम्मान…
अररिया के विकास कार्यों पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह और मंत्री नीतीश मिश्रा के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत
अररिया स्थित जिला अतिथि गृह में दोनों नेताओं ने विकास योजनाओं की प्रगति और भविष्य की दिशा पर की विस्तृत चर्चा अररिया । अररिया स्थित जिला अतिथि गृह में बुधवार को स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नीतीश मिश्रा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत बातचीत की।…
