Category: Daily News
Daily News Updates
अभाविप का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन भगवान बिरसा मुंडा नगर देहरादून
संकल्प मिश्रदेहरादून, 29 नवम्बर। अभाविप का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन, उत्तराखंड की लोक संस्कृति, कला के दर्शन का बना केंद्र ।देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित अभाविप के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बेहद सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल के हर हिस्से में उत्तराखंड की पहचान, परंपरा…
अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन का देहरादून में हुआ शुभारंभ
देहरादून, 28 नवंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य शुभारंभ आज शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में अस्थाई रूप से बसाए गए ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर ‘ के ‘जनरल विपिन रावत रावत सभागार’ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डा.. एस सोमनाथ ने किया। इस अवसर…
अधिवेशन के प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का हुआ उद्घाटन
देहरादून, 27 नवम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक देहरादून के परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष…
महर्षि अरविंद ने किया था वंदे मातरम् का प्रथम सार्वजनिक उदघोष : अरुण चौधरी
नई दिल्ली, 26 नवम्बर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्री अरविंद महाविद्यालय में नैतिकायन, एनएसएस और आक्राया द्वारा संयुक्त रूप से एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली भाजपा अध्यक्ष) ने संविधान…
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन बलिदान जयंती कार्यक्रम का आयोजन
नई दिल्ली, 26 नवम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली प्रांत द्वारा हिंद-की-चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन बलिदान जयंती के अवसर पर अत्यंत भावपूर्ण और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभाविप दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने गुरु साहिब के बलिदान स्थल चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से संग्रहीत पवित्र जल को…
यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून, 25 नवम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 से 30 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में अस्थाई रूप से स्थापित ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ में आयोजित होगा। जिसमें देशभर से 1500 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद, पूर्णकालिक कार्यकर्ता के साथ भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों…
दिल्ली के क़ुतुब मीनार में संगीत का आयोजन
नई दिल्ली, 24 नवम्बर। इंकपॉट इंडिया ने आज ‘सॉन्ग्स ऑफ़ द स्टोन’ नामक एक भावपूर्ण सांस्कृतिक पहल की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत के ऐतिहासिक स्मारकों को समकालीन संगीत के माध्यम से एक नई जीवनधारा देना है। मैक्स एस्टेट्स के सहयोग से प्रस्तुत और दिल्ली पर्यटन तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा समर्थित यह श्रृंखला…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का समापन
नई दिल्ली, 22 नवम्बर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती के अवसर पर विश्व हिंदी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीयता और मानवता के प्रतीक : पं. दीनदयाल उपाध्याय’ विषय पर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के कुल आठ…
राष्ट्रीयता और मानवता के प्रतीक : पंडित दीनदयाल उपाध्याय विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
नई दिल्ली, 21 नवम्बर। विश्व हिंदी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीयता और मानवता के प्रतीक : पं. दीनदयाल उपाध्याय’ विषय पर दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का आरंभ किया गया। विज्ञान भवन में आयोजित सम्मलेन में देश – विदेश से हिंदी और…
एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर सीमापुरी स्कूल में कार्यशाला का आयोजन
नई दिल्ली, 21 नवम्बर। दिल्ली सरकार द्वारा प्रायोजित शिक्षा निदेशालय के तहत न्यू डायलॉग के तहत राजकीय बाल विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के PGDAV कॉलेज के कॉमर्स विभाग के सहायक आचार्य डॉ रामवीर सिंह ने एंटरप्रेन्योरशिप के कई अहम विषयों पर चर्चा किया। यह आयोजन…
