Headlines

Deepshikha

जीशा प्रवीण ने बताया कि भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी.

गणेश बताते है कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए लॉन्च किया गया. राजकुमार बताते है कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है. रजीना मुर्मू बताती है…

Read More

समाहरणालय शेखपुरा

(जन सम्पर्क शाखा) दिनांक 05.05.2025#शेखपुरा: आज दिनांक 05.05.2025 को आजाद मैदान, चेवाड़ा में गृहरक्षकों के 192 रिक्त पद पर बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया का विधिवत् शुरूआत की गई। आज की परीक्षा में कुल 700 अभ्यर्थीयों को प्रतियोगिता में भाग लिया जाना था परंतु 491 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया जिसमें 209…

Read More

साहित्य और चिंतन का संगम: डॉ. बी. एन. विवेका की दो महत्वपूर्ण कृतियाँ विश्वविद्यालय को समर्पित

‘The Mind Behind Metaphysical Poetry’ और ‘रक्तिम किसलय’ से उभरी साहित्य की दो ध्रुव चेतनाएं—अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और भारतीय आत्मा का मिलन मधेपुरा | विश्वविद्यालय संवाददाता बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. विवेका ने अपने शोध और रचनात्मक साहित्य के माध्यम से भाषा, भाव और बौद्धिक विमर्श के सेतु का निर्माण करते…

Read More

पटना उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा ने जताई खुशी

निजी संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों के पक्ष में आया फैसला, अब राज्य सरकार को तीन माह में लागू करना होगा आदेश मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा। पटना उच्च न्यायालय द्वारा बिहार के निजी संबद्ध कॉलेजों में 19 अप्रैल 2007 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन, भत्ते एवं पेंशन संबंधी अधिकारों को…

Read More

“महानायक का उदय”—पटना रैली में अविनाश आनंद ने तेजस्वी यादव को भेंट किया विचारधारा से भरा प्रतीकात्मक पोट्रेट

अतिपिछड़ा समाज की बुलंद आवाज बना राजद का युवा चेहरा मंडल अविनाश, फारबिसगंज से भारी जनसैलाब के साथ पहुंचे पटना, कहा—अब बिहार को चाहिए तेजस्वी पटना । “जन-जन का संकल्प, महानायक ही बिहार का विकल्प”—इस नारे ने शनिवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान को गूंजा दिया, जब राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित “अतिपिछड़ा…

Read More

बिहार की धरती पर वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन डॉ. शकील सैफी का भव्य स्वागत, बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

“एक शाम पत्रकारों के नाम” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, पत्रकारिता और शांति मिशन को मिली नई पहचान अररिया । जिला प्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित “एक शाम पत्रकारों के नाम” नामक भव्य कार्यक्रम में वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन डॉ. शकील सैफी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध…

Read More

महामाया प्रसाद सिन्हा की 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दीपशिखा – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिन्हा की 113वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पटना के गणपति उत्सव गार्डन, यारपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महामाया बाबू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।…

Read More

संघ विश्व में सर्वाधिक सेवा कार्य करने वाला संगठन : मुकुल कानिटकरनई दिल्ली, 27 अप्रैल। इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र प्रतिवर्ष भारत मंथन का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष 2025 में संघ अपने 100 वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस यज्ञ में सबसे पहले इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र ने भारत मंथन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय सत्व जागरण के 100 वर्ष’ की समिधा दी। संगोष्ठी नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (दिल्ली विश्वविद्यालय) संस्कृत एवं प्राचीन विद्या अध्ययन संस्थान (जेएनयू) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (धर्मशाला) हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़) के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुई।इस संगोष्ठी का आयोजन 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2025 को किया गया। इस द्विदिवसीय संगोष्ठी को सात भागों में बांटा गया। प्रथम उद्घाटन सत्र, द्वितीय एवं तृतीय प्रपत्र प्रस्तुति एवं चतुर्थ सत्र समापन सत्र रहा। 27 अप्रैल 2025 को वैचारिक उद्बोधन से सत्र का आरंभ हुआ उसके बाद प्रपत्र प्रस्तुति एवं समापन सत्र रखा गया।26 अप्रैल 2025 के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर बलराम पाणी (अधिष्ठाता महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय) मुख्य वक्ता प्रोफेसर ब्रजेश कुमार पांडेय (रेक्टर -1,जेएनयू ) रहे। इस सत्र की अध्यक्षता रामजस महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) के प्राचार्य ने की।संगोष्ठी के आरंभ में पहलगाम की हुतात्माओं को मौन श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात मंत्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया गया। संगोष्ठी में प्रोफेसर बलराम पाणी ने कहा – राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचना है। परम वैभव तक पहुंचाने के लिए चरित्रवान व्यक्ति का निर्माण आवश्यक है और व्यक्ति के चरित्र का निर्माण संघ और संघ की शाखा में किया जाता है। प्रो. ब्रजेश पांडेय ने सत्व के जागरण की बात की और कहा कि जिस देश में सत्व विस्मृत हो जाए तो वह देश पराधीन हो जाता है इसलिए आज सत्व जागरण की बात की जा रही है।26 अप्रैल 2025 के समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार (कुलपति हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय) मुख्य वक्ता डॉ. किस्मत कुमार (सह- कार्यवाह, उत्तर क्षेत्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार खन्ना (इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) रहे। सभी ने मूल रूप से व्यक्ति निर्माण पर बल दिया। डॉक्टर किस्मत कुमार ने गुरु हेडगेवार को कोर्ट करते हुए कहा कि हिंदू समाज का मूल, सबल समाज का निर्माण करना है। हिंदुत्व, भारत के जीवन जीने का आचरण है जो व्यक्ति के भीतर भक्ति और शक्ति दोनों का निर्माण करता है। संगोष्ठी का अंत कल्याण मंत्र के साथ हुआ।भारत मंथन 27 अप्रैल 2025 के आरंभ में सभी मंचासीन वरिष्ठ वक्ताओं ने भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रथम सत्र में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों श्रीमान लक्ष्मी नारायण भाला जी, डॉ किस्मत कुमार, श्रीमान अजय जी ने 60 70 एवं 80 के दशक के आमंत्रित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के विशिष्ट अनुभवों से नए स्वयंसेवकों को समृद्ध करते हुए राष्ट्र निर्माण और जागरण के लिए प्रेरित किया।संगोष्ठी के अगले भाग में मुख्य वक्ता श्री अनिल कुमार गुप्ता (प्रांत कार्यवाहक दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) विशिष्ट अतिथि प्रो. सत्य प्रकाश बंसल (कुलपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय) अध्यक्ष प्रो. योगेश सिंह (कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालय) ने अपने वक्तव्य से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। माननीय अनिल गुप्ता जी ने यह बताया कि हिंदू और संघ ‍को लेकर किस तरह गलत नैरेटिव पश्चिम से आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गलत नैरेटिव को तोड़कर हिंदू राष्ट्र ‌का निर्माण ही संगठन का उद्देश्य है। हेडगेवार जी ने अपने अनुयायी नहीं बनाए बल्कि प्रत्येक स्वयं सेवक संघ में एक हेडगेवार दिखाई देता है। संघ एक दृष्टि है।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सत्य प्रकाश बंसल ने अपने वक्तव्य में इंडिया से भारत की ओर उन्मुख होने की सकारात्मक दृष्टि पर बातचीत करते हुए कहा कि जब से इंडिया भारत बना है संपूर्ण विश्व भारत की ओर देखने लगा है। सत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर योगेश सिंह ने अपने विभिन्न अनुभवों से श्रोताओं को समृद्ध करते हुए बताया कि संघ एक ईश्वरीय कार्य है, जहां किसी भी कार्य का कोई तुरंत परिणाम नहीं मिलता जिस तरह वृक्ष लगाने पर तुरंत फल नहीं मिलता।भारत मंथन के समापन सत्र के मुख्य वक्ता मुकुल कानिटकर जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि संगठन का कार्य संगठित करना है। हिंदू होना मंदिर जाना नहीं है बल्कि जो इस देश को अपना मानता है वह हिंदू है चाहे वह किसी भी देवता की पूजा करता हो। हिंदू एक कांसेप्ट है।संगोष्ठी में 130 शोध पत्रों का वाचन किया गया जिसकी अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न वरिष्ठ लोगों द्वारा की गई। संगोष्ठी में आए विभिन्न शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं अन्य प्रबुद्ध जनों को मिलाकर कुल संख्या 900 रही।भारत मंथन को समापन की ओर ले जाते हुए प्रो. गीता भट्ट जी ने अपने सभी सहयोगी, संस्थाओं, उनके प्रमुखों एवं अतिथियों, कार्यकर्ताओं, आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

प्रातः संकलन ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) अरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। हादसा रेसना पुल और धर्मकांटा के बीच एनएच-106 पर हुआ। डेफरा वार्ड नंबर दस निवासी 34 वर्षीय मोहरिल मंडल, डेफरा वार्ड नंबर नौ निवासी बुधन कुमार, रामबृक्ष मंडल…

Read More

सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करें पत्रकारिता की पढ़ाई : अतुल गंगवार

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला और प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यशाला में एंकरिंग और रिपोर्टिंग, ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट, लघु फिल्म और डाक्यूमेंट्री तथा टेलीविजन न्यूज पैकेज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों…

Read More
Top