Headlines

The Biharijanseva: सफल होने के लिए कार्य के प्रति ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी : कामाख्या नारायण सिंह

Spread the love

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम, हिंदी विभाग ने मीडिया फेस्ट 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह उपस्थित रहे । द केरला स्टोरी 2 के निर्माता व निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय मेरी मातृभूमि है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गुवाहाटी से जब दिल्ली आया तो मेरे दिमाग में बिल्कुल स्पष्ट था कि मुझे फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में ही कार्य करना है। इसलिए जीवन में क्या करना है इसे लेकर ईमानदारी और स्पष्टता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बने संबंधों को लेकर निस्वार्थ भाव रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि असल मायनों में यही लोग आपके शुभचिंतक होते हैं जो आपके सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज फिल्म मेकिंग का क्षेत्र काफी बड़ा है। आप अपने मोबाइल की सहायता से ही अच्छी फिल्म का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए आप अपने काम को ईमानदारी से करते रहिए सफलता जरूर मिलेगी।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम का यह मीडिया फेस्ट विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक कौशल और अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगा। हमारे महाविद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने मीडिया, सिनेमा और शिक्षा में अच्छा मुकाम हासिल किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज उन्हें अपने बीच पाकर हम सभी महाविद्यालय परिवार काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

प्रो. शशि रानी ने कहा कि अपने विद्यार्थियों को अतिथि के रूप में स्वागत कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि परिवार में एक महिला शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है लेकिन जब एक महिला संपादक बनती है तो पूरे समाज की चेतना को जागृत करने का काम करती है।

इस अवसर पर मीडिया, सिनेमा और शिक्षा जगत की सुप्रसिद्ध एवं नामचीन हस्तियां जिसमें फिल्म निर्माता दीप्ति खुराना,सुशीला सिंह, , गीतम श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका तोमर, कोमिका माथुर, डॉ. पूनम गौड़, डॉ. श्वेता गौड़, डॉ. रितु खत्री , क्षमा त्रिपाठी, अदिति, मीडिया यंग प्रोफेशनल महिमा गुप्ता एवं हेमा जोशी के साथ महाविद्यालय के चेयरमैन प्रो. रणजीत् बेहरा,कॉलेज प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक प्रो. शशि रानी और पाठ्यक्रम संयोजक प्रो. बिजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।मीडिया फेस्ट में विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक कौशल में वृद्धि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें शॉर्ट मूवी और डॉक्यूमेंट्री , न्यूज रिपोर्टिंग एवं एंकरिंग , ऑन स्पॉट मोबाइल फोटोग्राफी, प्रेस विज्ञप्ति लेखन प्रतियोगिता शामिल रहा। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

पाठयक्रम संयोजक प्रो. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि यह क्षण काफी भावुक करने वाला है। हम सभी अपने बीच पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को पाकर आनंदित महसूस कर रहे हैं। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पौधा और श्रीमद्भगवद्गीता के देकर किया गया। इस अवसर पर प्रो. नीरव अडालजा, प्रो. चित्रा रानी, प्रो. रामप्रकाश द्विवेदी,प्रो. रजनी वत्स, प्रो. धनंजय कुमार,
प्रो. ममता वालिया,प्रो. कुसुम नेहरा, डॉ. मंजू शर्मा,डॉ.विनीत कुमार, डॉ.आदर्श कुमार मिश्र, डॉ. अखिलेश, डॉ. सरोज, डॉ.सुभाष गौतम, डॉ. प्रवीण झा, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. अनु चौहान , हरिकृष्ण जाखड़ आदि शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top