Headlines

आंबेडकर कॉलेज में कव्वाली समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love

नई दिल्ली, 25 मार्च। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के उर्दू विभाग ने उर्दू अकादमी दिल्ली के सहयोग से कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य कव्वाली महफ़िल का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कव्वाल ए. के. ब्रदर्स (कव्वाल आफ़रीन हुसैन और काशिफ़ हुसैन) और उनकी टीम ने गंगा-जमुनी तहज़ीब पर आधारित सूफ़ियाना कलाम और विविध कव्वालियों की प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद, प्रो सरला भारद्वाज, प्रो राजेश उपाध्याय, प्रो नीरव, प्रो राजवीर वत्स, प्रो रामप्रकाश द्विवेदी, प्रो जया वर्मा, प्रो शशि रानी, प्रो सीमा सोढ़ी, प्रो चित्रा रानी, प्रो रियाज, अर्चना माथुर, डॉ. नाज़िया, डॉ अंजू, डॉ मंजू और डॉ अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर उर्दू अकादमी, दिल्ली की पूरी टीम भी उपस्थित रही, जिनमें पूनम जी, मोहम्मद हारून जी और उज़ैर हसन जी के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीपार्चन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। मंच संचालन श्री शफ़ीर सिद्दकी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो सरला भारद्वाज और डॉ नाज़िया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top