नई दिल्ली, 22 मार्च। नवरात्रि के पावन अवसर पर सुयश भारती द्वारा 151 कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन सेवा भारती केंद्र, सफेद मंदिर, बुध विहार फेज-2 में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राजेन्द्र मित्तल जी (उत्तरी विभाग अध्यक्ष, सेवा भारती) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सुयश भारती के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें कपिल अग्रवाल (चेयरमैन), अशोक अग्रवाल (वाईस चेयरमैन), सुधीर भाटी एवं भूपेंद्र शर्मा (सरंक्षक), श्याम लाल मित्तल (मुख्य संयोजक), ललित अग्रवाल (मुख्य समन्वयक), संतोष ठाकुर (प्रधान), राजेश वत्स (महासचिव), मनीष गर्ग एवं कपिल शर्मा (वरिष्ठ उप प्रधान), मोहित गुप्ता (उपप्रधान), प्रवीण गुप्ता (सचिव), जितेंद्र धवन (कोषाध्यक्ष) एवं सुधीर अग्रवाल (कंट्रोल बोर्ड) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेवा भारती से सुदीप गर्ग, नीता तोमर, आशा, सुशील कुमार एवं सुनील गर्ग की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश वत्स जी के साथ कपिल शर्मा जी एवं मनीष गर्ग जी ने सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया और सेवा भारती की शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर 151 अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूजक परिवारों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सुयश भारती द्वारा इस आयोजन के माध्यम से “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ एवं नारी सम्मान” का संदेश समाज तक पहुँचाया गया। साथ ही, अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं की शिक्षा में सहयोग एवं नवरात्रि में कन्या पूजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सेवा भावना एवं संस्कारों के संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

