Headlines

इंडियन पाॅलिटी पुस्तक हुई रिलीज

Spread the love

नई दिल्ली, 4 फरवरी। केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज देश की शासन प्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और संविधान के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालने वाली किताब इंडियन पॉलिटी को रिलीज किया।
यह किताब भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी वाई कुमार के दशकों के प्रशासनिक अनुभव और बरसों के लेखन का परिणाम है। उन्होंने इस किताब में विभिन्न सिविल परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ज्ञान का भंडार तैयार किया है।
यह किताब कॉम्पिटिशन बुक हाउस ने प्रकाशित की है। किताब के प्रकाशक लोकेश थानी ने बताया कि यह किताब संविधान के गहन अध्ययन के बाद सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को आसान भाषा में भारतीय संविधान, शासन और सामाजिक न्याय की विस्तार से जानकारी देती है।
उन्होंने बताया की किताब के दो संस्करण हैं लेकिन एक संस्करण के साथ दूसरा बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के दिया जा रहा है।
मुख्य संस्करण के साथ दिए जा रहे सप्लीमेंट में उत्तर सहित पी वाई क्यू, उच्च श्रेणी के एमसीक्यू का बैंक और एक सीएससी मेन वर्क बुक भी दी गई है।
किताब में माइंड मैप्स टेबल्स फ्लोचार्ट प्रोसेस मैप के माध्यम से विषय की गहन जानकारी दी गई है। किताब प्रीलिम्स और मेन दोनों परीक्षाओं के लिए उपयोगी है और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों के काम आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top