नई दिल्ली, 19 दिसम्बर। राजकीय बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी सीमापुरी और शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के तत्वधान में लैंगिक समानता पर कार्यशाला आयोजित हुई। साइंस ऑफ़ लिविंग कार्यक्रम’ के अंतर्गत लैंगिक समानता एवं मानसिक-भावनात्मक कल्याण पर कार्यशाला आयोजन किया गया।
इस मौके पर श्रीमती सोनाली भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लैंगिक समानता की जरूरत पर विस्तार से बताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं तथा जेंडर समानता और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से सशक्त समाज का निर्माण होता है। उन्होंने रिसोर्स पर्सन के योगदान की सराहना की तथा छात्रों से इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।सोनाली भारद्वाज ने छात्रों को जेंडर समानता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति एवं मानसिक कल्याण पर मूल्यवान जानकारी प्रदान की। उनके अंतर्दृष्टिपूर्ण मार्गदर्शन एवं संवादात्मक सहभागिता ने छात्रों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं भावनात्मक लचीलापन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. संदीप कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रिसोर्स पर्सन को सम्मान-स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचार की भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नींव परियोजना के इंचार्ज श्री राजेश कुमार, श्री लाखन सिंह, श्री आदिल, श्री शिव कुमार शर्मा, श्री राकेश, श्री ललित, श्री सचिन, श्रीमती रुचि अग्रवाल, श्रीमती नमरा, श्री शजर आदि गणमान्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सीमापुरी विद्यालय में लैंगिक समानता पर कार्यशाला आयोजित
Spread the love
