Headlines

11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में जन सुराज की रैली, बिहार में परिवर्तन की लहर का होगा आगाज: डा. फरहत आरा

Spread the love

प्रशांत किशोर की महा मुहिम को मिलेगी बड़ी जनसमर्थन, अररिया से ऐतिहासिक भागीदारी का दावा

अररिया ।

बिहार में राजनीतिक बदलाव की लहर तेज करने के लिए जन सुराज पार्टी आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी बिहार बदलाव रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली बिहार में भय, भूख, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के खिलाफ प्रशांत किशोर की महा मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी।

जन सुराज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और अररिया विधानसभा की प्रबल दावेदार डॉ. फरहत आरा ने रैली को लेकर अपील करते हुए कहा कि यह रैली उन सभी बिहारियों के लिए है जो बदलाव की उम्मीद रखते हैं। खासकर उन युवाओं के लिए जो बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए बिहार से बाहर पलायन कर रहे हैं। डॉ. आरा ने बताया कि रैली में अररिया प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अररिया से रैली में अधिकतम भागीदारी हो। उन्होंने कहा, “यह रैली बिहार के नागरिकों की आवाज बनेगी, जो एक सशक्त और समृद्ध बिहार की उम्मीद रखते हैं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि रैली में लाखों की भीड़ शामिल होगी, जो बिहार में एक नए राजनीतिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी का उद्देश्य बिहार में नए नेतृत्व का उदय करना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना है। यह रैली न केवल राजनीतिक परिवर्तन का संदेश देगी, बल्कि उन लोगों की आवाज़ बनेगी जो बिहार में विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top