होटल के कमरे में पंखे से लटकती मिली लड़की की लाश, CCTV में दिखा संदिग्ध शख्स, सुसाइड नोट भी मौके पर मिला,इलाके में मची सनसनी

Spread the love

होटल के कमरे में पंखे से लटकती मिली लड़की की लाश

होटल के सीसीटीवी से पुलिस को एक लड़का जाते हुए दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की बाबुल नाम के लड़के से प्यार करती थी। बाबुल ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में किसी राज नाम के लड़के का जिक्र है। पुलिस उसका पता लगा रही है। लड़की अररिया से लड़के से मिलने आई थी।

पूर्णिया के होटल क्रिस्टल ब्लू में अररिया की लड़की का फंदे से लटकता शव मिला है। कमरा नंबर 304 में ये शव मिला है। दोपहर करीब 12 बजे रूम को चेकआउट करना था। कमरे से हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला। कमरे के अंदर लड़की का पंखे से लटकता शव देखकर सबके होश उड़ गए। इसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। होटल क्रिस्टल ब्लू सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल रोड में है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात

वहीं, बाबुल के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहीं दोनों एक-दूसरे के कनेक्शन में आए थे। उनके बेटे की शादी फिक्स हो चुकी थी। नवंबर में शादी है। लड़की पिछले एक महीने से लड़के पर शादी तोड़ने का दबाव बन रही थी और खुद की पसंद से शादी करने की बात कह रही थी।

CCTV में दिखा संदिग्ध शख्स

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत मौके पर पहुंच चुके हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। सीसीटीवी में एक लड़के को लड़की के कमरे में आते देखा गया है। लड़का के हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड का रहने वाला है, जिसकी पहचान बाबुल कुमार के रूप में हुई है।

लड़की की पहचान निशा रानी (21) के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के वर्मा कॉलोनी के वार्ड-9 निवासी मदन मेहता की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले अररिया से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top