समारोह में सम्मानित किये गए एनडीए कार्यकर्ता

Spread the love


कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार बनी एनडीए सरकार : रवि शंकर
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता : चौरसिया
समारोह में सम्मानित किये गए एनडीए कार्यकर्ता

पटना। भाजपा व घटक दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे और सांसद रविशंकर प्रसाद व विधायक डॉ. संजीव चौरसिया मंच से उतर कर अंगवस्त्र से उनका अभिवादन कर रहे थे।
शनिवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के मौके पर सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि आज लगातार तीसरी बार केंद्र में हमारी सरकार बनी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। बीते लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के नेताओं ने संविधान व आरक्षण को लेकर जो दुष्प्रचार किया, उससे भी जनता को आगाह कराना है। उन्होंने अपनी जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर बांधा।
स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इनके त्याग और मेहनत के बूते आज पार्टी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन होने का गौरव हासिल हुआ है।
कार्यकर्ताओं को विधान पार्षद अनामिका सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल, रालोसपा के जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, हम के रणविजय सिंह ने भी संबोधित किया।
समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री मनोज सिंह,अजीत लाली, दीपू चंद्रवंशी, सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, घटक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन पंकज कुमार गुड्डू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top