श्रेया हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म के बाद दो सगे भाईयों ने मौत के घाट उतारा।

Spread the love

बिहार पुलिस ने औरंगाबाद में चर्चित श्रेया हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

11 जून को घर से कोचिंग के लिए निकली

बताया गया है कि 11 जून को औरंगाबाद के नबीनगर की रहने वाली श्रेया अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटने पर परिजनों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद 13 जून को रोहतास के इंद्रपुरी बराज से श्रेया का शव बरामद किया गया।

आरोपियों ने शव को इंद्रपुरी बाजार में फेंका

पुलिस की ओर जानकारी के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को कार में डालकर रोहतास के इंद्रपुरी बराज में फेंक दिया गया। पुलिस ने वारदात में उपयोग कार को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार पुलिस ने पहले ही तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल चुकी है।

श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि दुष्कर्म के बाद श्रेया की हत्या की गई थी। एक गेस्ट हाउस में दो सगे भाईयों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हैं। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top