Spread the love
भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ हर्षवर्धन जी ने कहा कि कोहली जी का व्यक्तित्व कई रूपों।में था। वह एक बेहतरीन नेक इंसान थे। किसी भी पद पर रहते हुए उन्होंने अपने को और बेहतर बनाया। वह बहुत कमिटमेंट के साथ काम करते थे। आज राजीनीति में शुचिता का अभाव है। कोहली जी सात्विक कर्म करने वाले व्यक्ति थे, ऐसा विरले लोग होते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन ओम प्रकाश कोहली जी स्मृति समिति द्वारा किया गया। डूटा के पूर्व अध्यक्ष ए के भागी सहित दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अनेक पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आकांक्षा खुराना जी ने किया।
