Headlines

राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय, पुरानी सीमापुरी, दिल्ली-95 में दिनांक 12 फरवरी 2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया।

Spread the love


1️⃣ सामाजिक उद्यमिता एवं सामुदायिक नवाचार कार्यशाला
विद्यालय में आयोजित “Social Entrepreneurship and Community Innovation” विषय पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु उद्यमशील सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार स्थानीय समस्याओं की पहचान कर सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्थायी एवं नवाचारी समाधान विकसित किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य समूह, आय का स्रोत एवं सामाजिक प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण अवधारणाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा उससे संबंधित कार्य देकर उनसे कराया गया।
2️⃣ इसी क्रम में साइंस ऑफ लिविंग कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किल टाइम रिफ्लेक्शन कार्यशाला विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला आयोजित की गई।
इस सत्र में विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सर्किल टाइम गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और सामूहिक सीखने की प्रक्रिया को अनुभव किया।
दोनों कार्यशालाओं में GTBIT, गुरु गोविन्द सिंह विश्वविद्यालय, दिल्ली से पधारे श्री हरिओम सिंह ने बतौर रिसोर्स पर्सन बहुत ही सफलतापूर्वक छात्रों का कार्यशाला संपन्न कराया।
उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व कौशल तथा जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

इन कार्यक्रमों का सफल संयोजन डॉ. संदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार ने रिसोर्स पर्सन श्री हरिओम सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन में सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से संसाधन व्यक्ति का आभार श्री राजेश कुमार जी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top