Headlines

मिल्लत कॉलेज के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Spread the love

26 जनवरी 2026 को मिल्लत कॉलेज के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी.(4/8) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मिल्लत कॉलेज दरभंगा द्वारा प्राचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर सिंह की उपस्थिति में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि हम पूर्ण गणतंत्र देश हैं तथा हमारा अपना संविधान है। हमारे लोकतंत्र की खासियत है कि हम सभी स्वतंत्र रूप से अपनी बात कह सकते हैं। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना ने हमे मजबूत बनाया है। हम सभी एकजुट होकर अपने देश को विकसित एवं विशिष्ट भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को संविधान का अध्ययन करना चाहिए एवं अपने कर्तव्य के प्रति सचेत होना चाहिए। हम सभी अपने दायित्वों को समझेंगे और निर्वाह करेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही डॉ. सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च श्रेणी लाने वाले प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कीर्ति चौरसिया तथा एन. सी.सी. पदाधिकारी डॉ. विजय शंकर पंडित के दिशा-निर्देश में यह कार्यक्रम संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं तथा प्राध्यापक प्रोफेसर महेश चंद्र मिश्रा, डॉ. सोमा रानी कोले, डॉ. सियाराम प्रसाद चौरसिया, डॉ. सोनी शर्मा, डॉ. मुदस्सिर हसन भट्ट, डॉ. मुन्ना साह, डॉ. जमशेद आलम, डॉ. अब्दुर राफ़े, डॉ. मो. शाहनवाज आलम. डॉ ए. जिलानी, डॉ. संजील, डॉ. अतहर, डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. निशा कुमारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शेख हमिदी, रमेश चौधरी, रमाशंकर झा, आरज़ू, शहनवाज, चंदू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top