नई दिल्ली, 21 दिसंबर एचबीएफ वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बसेरा परियोजना से जुड़े लगभग 400 होम बायर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौरव कटियार एवं दीपक गोयल सहित परियोजना से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधि एवं एसोसिएशन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी होम बायर्स से पूर्ण एकजुटता बनाए रखने पर ज़ोर दिया और कहा कि केवल सामूहिक प्रयासों एवं संगठित आवाज़ के माध्यम से ही इस परियोजना के समाधान की दिशा में ठोस प्रगति संभव है।
बैठक में यह भी स्पष्ट रूप से सामने आया कि बसेरा परियोजना भारत सरकार की हाउसिंग स्किम के अंतर्गत आती है और इसमें निवेश करने वाले अधिकांश होम बायर्स मध्यम वर्गीय परिवार हैं, जिन्होंने अपने जीवन भर की खून-पसीने की कमाई इस परियोजना में लगाई है। दुखद तथ्य यह भी सामने आया कि कई होम बायर्स अपने सपनों का घर मिलने की प्रतीक्षा करते-करते इस दुनिया में नहीं रहे। अब इस विषय में सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों का तत्काल हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है, ताकि परियोजना को शीघ्र पूरा किया जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
बैठक शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आगे की रणनीति, कानूनी विकल्पों एवं प्रशासनिक स्तर पर ध्यानाकर्षण हेतु संयुक्त प्रयासों पर सहमति बनी। संबंधित सभी प्राधिकरणों एवं सरकार से अपील करता है कि बसेरा परियोजना के होम बायर्स की पीड़ा को समझते हुए त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लिया जाए।
