Headlines

प्रोफेसर निभा सिंह की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Spread the love

प्रो. निभा सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘Language Ecology and Literature’ का मगध विश्वविद्यालय में लोकार्पण
मगध विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के तत्वावधान में प्रो. निभा सिंह के निर्देशन में जनवरी 2025 में ‘Language Ecology and Literature’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में भारत सहित विभिन्न देशों से आए विद्वानों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की और भाषा, साहित्य तथा पारिस्थितिकी के अंतर्संबंधों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।

इस संगोष्ठी में प्रस्तुत शोधपत्रों को संकलित कर प्रो. निभा सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘Language Ecology and Literature’ का प्रकाशन किया गया। भारतीय भाषा परिवार पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के अवसर पर इस पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया।

यह पुस्तक भाषा-संरक्षण, भाषाई विविधता, साहित्य और सांस्कृतिक पारिस्थितिकी से जुड़े समकालीन प्रश्नों को प्रस्तुत करती है। विद्वानों के अनुसार यह कृति शोधार्थियों, भाषा-विज्ञान एवं साहित्य के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top