प्रातः संकलन ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) अरार थाना क्षेत्र के परसाहा वार्ड नंबर 10 के सुबोध मुखिया ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही नीरज कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ अरार थाना में मामला दर्ज कराया है। सुबोध मुखिया ने बताया कि 28 मार्च की शाम सात बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि नीरज कुमार को उनकी बेटी को ले जाते हुए देखा गया था। जब सुबोध मुखिया नीरज कुमार के घर पहुंचे तो वहां सूरज मुखिया, गोगल मुखिया, लीला देवी और आनंद मुखिया ने गाली-गलौज की। मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागे।
सुबोध मुखिया ने थाने में आवेदन देकर नीरज कुमार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। अरार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
नाबालिग के अपहरण का आरोप, गांव के सात लोगों पर केस दर्ज
Spread the love