Headlines

नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के महथाबा बाजार में निकली भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

Spread the love

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, धार्मिक उत्साह से गूंज उठा क्षेत्र

भरगामा।

नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के महथाबा बाजार में शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” व “बजरंगबली की जय” के नारों से गुंजायमान हो गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर बीजेपी नेता सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) एवं आस्था हॉस्पिटल, हाट चौक बथनाहा के संस्थापक नागेश्वर यादव ने मुख्य रूप से भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव, आस्था और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है।”

शोभायात्रा में कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिनमें विशेष रूप से वीरेंद्र कुमार यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्यवान मालाकार, आडवाणी नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, भरगामा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, रघुनंदन शाह, दीपक कुमार मुन्ना, शशिकांत राय, अशोक कुमार सिंह, नवीन यादव, राजकुमार शाह, और मिथिलेश राय शामिल थे।

भक्ति संगीत, जयकारा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और घरों से श्रद्धालुओं का स्वागत दृश्य को और भी भव्य बना रहा।

यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश लेकर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top