Headlines

दिल्ली विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के दौरान हुई अनियमितताओं के विरोध में अभाविप का विशाल प्रदर्शन

Spread the love

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं में हुई गंभीर अनियमितताओं के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान अभाविप ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए इन अनियमितताओं को तत्काल दूर करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञात हो कि हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान अनेक प्रकार की समस्याएँ सामने आईं। कई परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए, मार्किंग स्कीम को लेकर भ्रम की स्थिति रही, भाषा संबंधी त्रुटियाँ पाई गईं तथा कई प्रश्नपत्रों में गलत प्रश्न भी पूछे गए। इन गंभीर खामियों के कारण छात्रों को भारी मानसिक तनाव और असुविधा का सामना करना पड़ा।

अभाविप ने इन समस्याओं को लेकर परीक्षा के दौरान भी विरोध दर्ज कराया था तथा आज पुनः प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों के साथ हुए अन्याय का तत्काल समाधान किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अभाविप दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, लेकिन परीक्षाओं में बार-बार हो रही लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। समय पर प्रश्नपत्र न मिलना, गलत प्रश्न और अस्पष्ट मूल्यांकन व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाती है। अभाविप छात्रों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जब तक इन अनियमितताओं का स्थायी समाधान नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top