Headlines

डाॅ. विनय बने असिस्टेंट प्रोफेसर, विद्यालय में विदाई समारोह

Spread the love

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) मधुराम प्लस टू विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना ने सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित किया है। उन्हें भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति मिली है। इस अवसर पर विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत से हुई। संजय कुमार ने डॉ. विनय की दस वर्षों की सेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. विनय ने विद्यालय में अनुशासन और शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
डॉ. विनय मूल रूप से पुरैनी प्रखंड के औराय गांव के निवासी हैं। वर्तमान में मधेपुरा नगर के वार्ड नंबर दो में रहते हैं। उनके पिता स्व. नन्दकिशोर विश्वकर्मा किसान थे। मां श्रीमती जगदम्बा देवी गृहिणी हैं। प्रारंभिक शिक्षा आदर्श मध्य विद्यालय औराय से हुई। इंटरमीडिएट श्री वासुदेव उच्च विद्यालय नयाटोला से किया। स्नातक से पीएचडी तक की पढ़ाई मधेपुरा से पूरी की।
समारोह में विद्यालय भवन निर्माण समिति के सदस्य जयकृष्ण यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक पृथ्वी चन्द्र मंडल, महेश्वरी प्रसाद यादव, अभिनंदन यादव, मिथिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित शिक्षक भूपेंद्र कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार यादव, अनिल कुमार अनल, निरंजन कुमार, श्रीमती नंदनी कुमारी, नीरज कुमार, प्रहलाद कुमार, राजकुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अजीत कुमार, अंकेश कुमार, विनोद कुमार बिट्टू, मोहम्मद इकबाल, श्रीमती जुली कुमारी, शिवरानी और परिचारी किरण कुमारी मौजूद रहे।
सभी ने डॉ. विनय को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन रितेश कुमार झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top