Headlines

टैगोर हॉल, दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप-नीत डूसू सेल ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

दिल्ली, 13 फरवरी 2026

टैगोर हॉल, दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप-नीत डूसू सेल ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

48+ महाविद्यालयों से चयनित 500 छात्र नेताओं को परिसर के व्यापक परिवर्तन हेतु सशक्त बनाया गया।

ओरिएंटेशन से छात्र सक्रियता और नेतृत्व की नई लहर का आरम्भ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) द्वारा आयोजित अभाविप-नीत डूसू सेल ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 फरवरी 2026 को दिल्ली विश्वविद्यालय के टैगोर हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पिछले माह विश्वविद्यालय भर से प्राप्त आवेदनों के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 48+ कॉलेजों के 500 छात्रों का चयन 30 विशिष्ट सेल—प्लेसमेंट सेल, सांस्कृतिक सेल, खेल सेल, पर्यावरण सेल, अंतरराष्ट्रीय छात्र सेल, वाणिज्य सेल तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल—के लिए किया गया।

इस कार्यक्रम में अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री शिवांगी खरवाल, अभाविप दिल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम कुमार, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान तथा अभाविप दिल्ली की प्रदेश सह मंत्री मित्रविंदा कर्णवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुश्री शिवांगी खरवाल ने कहा,
“यह ओरिएंटेशन केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि एक आह्वान है। विभिन्न महाविद्यालयों के नेतृत्व को एकजुट कर हम ऐसा सशक्त नेटवर्क तैयार कर रहे हैं जो विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और दिल्ली विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता व सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा,
“अभाविप-नीत डूसू छात्रों को उनकी विविध रुचियों और आकांक्षाओं के अनुरूप एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सेल्स के माध्यम से हम नई पीढ़ी के नेतृत्व को कैंपस परिवर्तन तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बना रहे हैं।”

यह पहल अभाविप-नीत डूसू और उसकी विस्तारित टीम को सभी कॉलेजों के छात्रों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समावेशी प्रतिनिधित्व, प्रत्यक्ष शिकायत निवारण और सहयोग को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top