Headlines

चल वैजयंती अंतर महाविद्यालय वाद- विवाद प्रतियोगिता में हिन्दू कॉलेज विजयी

Spread the love

दिलीप यादव ।

नई दिल्ली, 19 मार्च। डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज की ‘संवाद’ वाद विवाद समिति ने विकसित भारत के लिए जेन जी कल्चर अनिवार्य है विषय पर चल वैजयन्ती अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 महाविद्यालयों के कुल 26 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। समिति द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद के साथ निर्णायक मंडल में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रौढ़, शिक्षा, सतत और प्रसार विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. वंदना सिसोदिया, श्यामलाल कॉलेज के हिंदी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. राज कुमार प्रसाद और दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार श्री निहाल पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

चल वैजयन्ती प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हिन्दू कॉलेज के वैभव और अनंत ने जीता। द्वितीय पुरस्कार लेडी श्री राम कॉलेज के कृष्णा पाठक और आर्या दीक्षित और तृतीय पुरस्कार डॉ भीमराव अम्बेडकर कॉलेज के तनु त्रिवेदी और नंदिनी ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार, आत्मा राम सनातन के आदित्य और महक के साथ मिराण्डा हाउस कॉलेज के कृणाली और स्नेहा ने प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद, संवाद समिति संयोजक प्रो राजेश उपाध्याय और सह संजोजक सुश्री दिलजीत कौर और अतिथियों ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी विजेताओं को प्रदान की।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वाद -विवाद का मंच विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। संवाद वाद – विवाद समिति के संयोजक प्रो. राजेश उपाध्याय ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ ट्रॉफी जीतने तक ही सीमित नहीं है। अगर आप प्रतिभागियों को ध्यानपूर्वक सुनते भी हैं तो समसामयिक घटनाओ से परिचित होते है। डॉ वंदना सिसोदिया ने कहा कि विषय युवाओ को कनेक्ट करता है। निहाल पाल सिंह ने कहा आपकी प्रस्तुति में आपकी प्रतिभा की झलक है। डॉ राज कुमार प्रसाद ने विकसित भारत के संदर्भ में नई पीढ़ी देश की प्रगति की बात कर रही थी जो डिजिटल आधारित है।

प्रतियोगिता की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीपार्जन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौध देकर किया गया। मंच संचालन सूर्योम और विमलेश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाद विवाद समिति की संयोजिका दिलजीत कौर किया। इस अवसर पर प्रो बिजेंद्र कुमार प्रो रामप्रकाश द्विवेदी, प्रो जया वर्मा, प्रो शशि रानी, प्रो सीमा सोढ़ी, प्रो चित्रा रानी अर्चना माथुर , डॉ नेहा शर्मा, डॉ के के शर्मा, डॉ. ताराशंकर, डॉ विनीत कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ प्रवीण झा, डॉ सुभाष गौतम, डॉ आदर्श कुमार, डॉ रंजीत कुमार, हरिकिशन के साथ भारी मात्रा में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top