Headlines

कॉलेज परिसरों में हिंसा फैलाना वामपंथियो का पुराना इतिहास : सार्थक शर्मा

Spread the love

नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में दोपहर करीब 2 बजे ब्रेकिंग ओपिनियन नामक यूट्यूब चैनल के महिला पत्रकार रुचि तिवारी पर हमला करके देश के तमाम विश्वविद्यालयों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का झूठा राग अलापने वाले वामपंथी संगठनों ने अपना हिंसक चरित्र दुबारा दिखाया ।

गौरतलब हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय परिसर में आंदोलन के दौरान वामपंथी छात्रों से सवाल करने पर एक महिला पत्रकार से हाथापाई वामपंथी गुंडो द्वारा की गई । इन वामपंथी गुंडो की प्रवृति शुरुआत से ही हिंसक रही है तथा इनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है।

अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री श्री सार्थक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है । वामपंथ का इतिहास शुरू से ही हिंसा को बढ़ावा देने वाला रहा है दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने इन्हें पूर्णतः नकार दिया है इससे हताश होकर वो मीडिया में बने रहने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे है । आज एक महिला पत्रकार से हाथापाई करके जो कायरतापूर्ण कार्य इन्होंने किया है अभाविप दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय से इस कुकृत्य पर कड़ी से कड़ी करवाई की मांग करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top