Headlines

कुलपति के कुशल निर्देशन में डॉ चौरसिया दूसरी पारी में और अधिक कुशलता से नये दायित्व को पूरा करेंगे- प्रो मंजू राय

Spread the love


पीआरओ बनाए जाने पर विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ चौरसिया का किया सम्मानित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से पीआरओ का दायित्व ग्रहण करने वाले डॉ आर एन चौरसिया को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो मंजू राय ने पाग एवं चादर से डॉ चौरसिया का सम्मान करते हुए कहा कि कुलपति द्वारा इनको पुनः पीआरओ का दायित्व देना हमारे लिए काफी हर्ष की बात है, क्योंकि ये पूरी क्षमता एवं कार्यकुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुलपति के कुशल निर्देशन में डॉ चौरसिया दूसरी पारी में और अधिक कुशलता से अपने दायित्वों को न केवल पूरा करेंगे, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी सुदृढ़ करेंगे।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो पुनीता झा ने कहा कि डॉ चौरसिया छात्र-छात्राओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें जो भी कार्य दिया जाता है, उसे पूरे मन एवं तत्परता से करते हैं। अंग्रेजी के पूर्व प्राध्यापक डॉ अमरेन्द्र शर्मा ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य हेतु डॉ चौरसिया सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति हैं। इनका इस क्षेत्र में कार्यानुभव काफी लंबा रहा है तथा ये समाज से गहरे रूप से कनेक्टेड भी हैं। नये पीआरओ डॉ चौरसिया ने कहा कि कुलपति महोदय ने जिस विश्वास से मुझे नया दायित्व दिया है, उसका मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं पूर्ण क्षमता से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। मैं मीडिया से संवाद स्थापित कर विश्वविद्यालय के सभी कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराकर समाज से अधिक से अधिक जोड़ने का काम करूंगा। इस अवसर पर डॉ शांभवी, डॉ तनीमा, डॉ आर्यिका पॉल, रवि आर्यन, दीपक कुमार, आशीष, अमित कुमार झा, अंजली कुमारी, श्वेता सिंह तथा गुड़िया कुमारी आदि ने भी डॉ चौरसिया को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top