आज 25 जनवरी 2026 को मिल्लत कॉलेज के प्रांगण में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मिल्लत कॉलेज दरभंगा द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कीर्ति चौरसिया द्वारा छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. जमशेद आलम द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार वोट देने वालों को प्रेरित किया एवं लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने एवं निष्पक्ष और समावेशी चुनावों का समर्थन करना आदि विषयों पर चर्चा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे तथा शिक्षक डॉ शाहनवाज आलम. डॉ ए. जिलानी, डॉ. विजय शंकर पंडित शिक्षकेत्तर कर्मी शेख हमिदी, आरज़ू, शहनवाज,चंदू आदि उपस्थित थे।


